WhatsApp Image 2026 03 16 at 7.18.06 AM

SHREEJI DARSHAN & SHRINGAR/चैत्र-कृष्ण पक्ष-द्वादशी

जय श्री कृष्ण 🙏

व्रज – चैत्र कृष्ण पक्ष द्वादशी
Monday, 16 March 2026

सफेद फुलक शाही ज़री के घेरदार वागा, श्रीमस्तक पर छज्जेदार चीरा (पाग) पर गोल चंद्रिका के श्रृंगार

राजभोग दर्शन –

कीर्तन – (राग : सारंग)

बैठे हरि राधासंग कुंजभवन अपने रंग
कर मुरली अधर धरे सारंग मुख गाई ll
मोहन अतिही सुजान परम चतुर गुननिधान
जान बुझ एक तान चूक के बजाई ll 1 ll
प्यारी जब गह्यो बीन सकल कला गुनप्रवीन
अति नवीन रूपसहित वही तान सुनाई ll
वल्लभ गिरिधरनलाल रिझ दई अंकमाल
कहत भलें भलें लाल सुन्दर सुखदाई ll 2 ll

साज – आज श्रीजी में रूपहरी ज़री की पिछवाई धरायी जाती है. गादी, तकिया एवं चरणचौकी के ऊपर सफ़ेद बिछावट की जाती है.

वस्त्र – आज श्रीजी को सफ़ेद रंग का सूथन, सफ़ेद ज़री की चोली एवं घेरदार वागा धराये जाते हैं. श्याम रंग के ठाडे वस्त्र धराये जाते हैं.

श्रृंगार – आज प्रभु को मध्य का (घुटने तक) हल्का श्रृंगार धराया जाता है. श्याम मीना के सर्व आभरण धराये जाते हैं.
श्रीमस्तक पर रूपहरी रंग के छज्जेदार चीरा (पाग) के ऊपर सिरपैंच, गोल चन्द्रिका एवं बायीं ओर शीशफूल धराये जाते हैं.

श्रीकर्ण में एक जोड़ी कर्णफूल धराये जाते हैं.गुलाबी पुष्पों की दो सुन्दर मालाजी धरायी जाती हैं.
श्रीहस्त में पुष्पछड़ी, श्याम मीना के वेणुजी एवं एक वेत्रजी धराये जाते हैं.पट श्वेत एवं गोटी चाँदी की आती है.

संध्या-आरती दर्शन के उपरांत श्रीकंठ के आभरण बड़े कर छेड़ान के (छोटे) आभरण धराये जाते हैं. शयन दर्शन में श्रीमस्तक पर लूम-तुर्रा रूपहरी धराया जाता है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart